‘एफ2’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक अनिल रविपुदी की फिल्म ‘एफ2’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।

‘सुप्रीम’ और ‘राजा द ग्रेट’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले अनिल रविपुडी ने गुरुवार को ट्वीट कर अपनी आगामी फिल्म के कलाकारों की प्रशंसा की।

इसमें तमन्ना भाटिया, वरुण तेज और वेंकटेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

रविपुडी ने ट्वीट कर कहा, “पहला शेड्यूल पूरा हुआ। ‘एफ2’ के वेंकटेश गुरु अद्भुत हैं। शेड्यूल के अंतिम दिन वरुण तेज भाई को बहुत याद किया। भाई आपने कमाल किया। तमन्ना भाटिया आपका काम अद्भुत है। अपनी ऑनस्क्रीन बहन महरीन पीरजादा का ख्याल रखना। आशा है कि आप दोनों जल्द ही मिलेंगे।”

तमन्ना भाटिया ने रविपुडी की पोस्ट को रीट्वीट कर कहा कि शूटिंग बहुत मजेदार रही।

उन्होंने कहा, “‘एफ2’ की शूटिंग मजेदार रही। इस फिल्म में काम करने की बहुत खुशी है। हां अनिल सर जब महरीन पीरजादा से मिलूंगी तो अपनी तस्वीरें आपको भेजूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493