रूस ने सफलतापूर्वक नई वायु रक्षा मिसाइल का परीक्षण किया

मॉस्को, 20 जुलाई (आईएएनएस)। रूस ने कजाकिस्तान में एक नई वायु रक्षा मिसाइल का परीक्षण किया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एयरोस्पेस फोर्स की वायु और मिसाइल रक्षा कार्यबल के उपकमांडर आंद्रेई प्रिखोदको ने समाचार पत्र क्रासन्या ज्वेजदा को बताया कि रूसी एयरोस्पेस फोर्स की एक मिसाइल रक्षा इकाई ने कजाकिस्तान फायरिंग रेंज के सेरी शेगन में एक नई,आधुनिक वायु रक्षा मिसाइल का परीक्षण किया है।

समाचार एजेंसी ने सिन्हुआ ने प्रिखोदको के हवाले से कहा कि हथियार, जो परीक्षण के दौरान अपने लक्ष्यों को साधने में सफलतापूर्वक संलग्न रहा, वह सैन्य सेवा का हिस्सा है।

मिसाइल-रोधी प्रणाली मॉस्को को वायु और अंतरिक्ष हमलों के खिलाफ बचाने के साथ-साथ मिसाइल हमले चेतावनी और बाहरी अंतरिक्ष के नियंत्रण के कार्यो को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493