लता मंगेशकर ने अनिल कपूल को ‘फन्ने खां’ के लिए शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ‘फन्ने खां’ के अभिनेता अनिल कपूर को बधाई दी।

लता का कहना है कि अनिल प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

लता ने शुक्रवार को फिल्म का ‘अच्छे दिन’ नामक गीत साझा किया, यह लता शर्मा नाम की किशोरी पर आधारित है, जो लता मंगेश्कर की तरह गायिका बनना चाहती है।

लता मंगेशकर ने इस वीडियो के कैपशन में लिखा, “नमस्कार, अनिल कपूर जी एक गुणी अभिनेता है। मेरे अनिल जी और बोनी जी के साथ अच्छे और पारिवारिक संबंध है, उनके माता और पिता जी से भी मेरे अच्छे संबंध थे। मैं अनिल जी की नई फिल्म को शुभकामनाएं देती हूं।”

इस पर अनिल ने प्रतिक्रिया दी, “शुक्रिया लता जी, आपकी आवाज हमारी प्रेरणा है इस फिल्म के लिए। लता मंगेशकर हमारी उम्मीद है कि आपको ‘फन्ने खां’ पसंद आए।”

‘फन्ने खां’ डच फिल्म ‘एवरीबडीज फेमस’ का हिंदी रूपांतरण है। यह राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा सह-निर्मित और अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित है।

फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, दिव्या दत्ता और राजकुमार राव जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493