मैंने बार्सिलोना, बायर्न की जगह लिवरपूल को चुना : नाबी केइटा

लिवरपूल (इंग्लैंड), 21 जुलाई (आईएएनएस)। मिडफील्डर नाबी केइटा ने माना कि वह इंग्लिश क्लब लिवरपूल में खेलने के लिए बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख जैसे शीर्ष यूरोपीय क्लब में शामिल नहीं हुए।

‘गोल डॉट कॉम’ ने केइटा के हवाले से बताया,”यह सच है कि दूसरे क्लब मुझे अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। लेकिन मैं कोच के कारण लिवरपूल आना चाहता था। हमारे बीच काफी बातें हुई थी। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में जो भी मुझे बताया उससे मैं काफी प्रभावित हुआ। मैं क्लब का विकास होते हुए देख सकता था। फिर मैंने सादियो माने से भी लंबी बातचीत की।”

केइटा ने जर्मनी लीग की टीम आर बी लाइपजिग से 5.2 लाख पाउंड में लिवरपूल में शामिल हुए थे। अफ्रीकी देश गिनी के 23 स्टार इंग्लिश क्लब की मिडफील्ड में फैबिनियो और कप्तान जॉर्डन हेंडरसन के साथ खेलते नजर आएंगे।

केइटा ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि शारीरिक खेल दिखाना बुरी बात है। मैंने काफी इंग्लिश फुटबाल देखा और मैं इससे समझौता करने के लिए तैयार हूं। मुझे गेंद जीतना पसंद है। मैं सकारात्मक मानसिकता वाला खिलाड़ी हूं। मैं हमेशा जीतना पसंद करता हूं, इसलिए मैं पिच पर काफी आक्रामक हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493