मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सुजॉय घोष की अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग पूरी हो गई हैं।
फिल्म-निर्देशक का कहना है कि फिल्म की शूटिंग का अंत ‘हार्ट ब्रेकिंग’ जैसा है।
घोष ने ट्वीट कर कहा,”‘बदला’ की शूटिंग पूरी हुई। बहुत अद्भुत टीम थी, जिन्होंने निश्चित रूप से कड़ी मेहनत की। सर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने अभिनय विभाग संभाला। मैंने सिर्फ चांस पे डांस किया।”
उन्होंने कहा, “फिल्म की शूटिंग का अंत ‘हार्ट ब्रेकिंग’ जैसा है। दिल सोलिड टूट जाता है।”
तापसी ने हवा में कूदते घोष का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “और ‘बदला’ के कलाकारों और टीम के युवा सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।”
यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है और इसकी शूटिंग व्यापक रूप से स्कॉटलैंड में हुई।
dharmpath.com dharmpath