‘दिल ही तो है’ में मनोज चंदीला का नकारात्मक किरदार

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। निर्माता एकता कपूर के टीवी शो ‘दिल ही तो है’ में अभिनेता मनोज चंदीला का किरदार गड़बड़ पैदा करने वाला है।

आगामी एपिसोड में दर्शक रित्विक (करन कुंद्रा) का दोस्त रोहित (कृष्णा शेट्टी) और पलक (योगिता बिहानी) की दोस्त सेतु (अश्मिता सूद) की सगाई हो रही होती है।

एक नया किरदार कबीर (मनोज) समारोह में पहुंच जाता है। वह दावा करता है कि वह सेतु का पहला पति है।

मनोज ने एक बयान में कहा, “मैं भी रित्विक और रोहित का दोस्त हूं। वह एक बेईमान व्यक्ति है। शो में कबीर के प्रवेश के साथ ही एक गड़बड़ पैदा होती है और रोहित और सेतु की सगाई टूटने के प्रमुख कारणों में से एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493