लंदन (इंग्लैंड), 21 जुलाई (आईएएनएस)। अनुभवी मिडफील्डर सेस्क फैब्रेगास ने कहा कि ईडन हेजार्ड इंग्लिश क्लब चेल्सी के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और क्लब को उनकी जरूरत है।
हेजार्ड 2018 फीफा विश्व कप में बेल्जियम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और रूस में उन्हें सिल्वर बाल से भी नवाजा गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह नए सीजन के शुरू होने से पहले स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में शामिल हो सकते हैं।
‘गोल डॉट कॉम’ ने फैब्रेगास के हवाले से बताया, “मैं झूठ नहीं बोलूंगा। मैं उनसे अक्सर बातचीत करता हूं। वह हमारे क्लब के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और चेल्सी को अपने सबसे अच्छे खिलाड़ी को क्लब में बनाए रखने की जरूरत है। “
फैब्रेगास ने कहा, “वह जानते हैं कि प्रशंसक उनसे मोहब्बत करते हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ खेलने पर हमें गर्व होता है। मैं चाहता हूं कि वह हमारे साथ रुके।”
dharmpath.com dharmpath