डोर्टमंड ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से दी मात

शिकागो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मिडफील्डर मारियो गोटजे की पेनाल्टी पर किए गए एकमात्र विजयी गोल की बदौलत जर्मन क्लब बोरूसिया डोर्टमंड ने इंटरनेशनल चैम्पियंस कप टूर्नामेंट के 9वें संस्करण के पहले मैच में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यहां सोल्डर फील्ड मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में एक मात्र गोल पहले हाफ में 28वें मिनट में आया।

मैच में दोनों ही टीमों ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अनुभव दिया।

इस मैच को देखने के लिए करीब 35000 दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493