क्रोएशिया के डिफेंडर सालेटा का मार्सेली से करार

पेरिस, 21 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व कप उपविजेता क्रोएशिया के सेंटर बैक दुजे सालेटा कार ने नौ बार फ्रेंच लीग का खिताब जीत चुके क्लब मार्सेली के साथ करार कर लिया है।

क्रोएशिया खिलाड़ी ने लीग-1 के क्लब के साथ पांच साल का करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सालेटा क्रोएशिया के लिए विश्व कप के अंतिम ग्रुप मैच में आइसलैंड के खिलाफ खेले थे। क्रोएशिया को फाइनल में फ्रांस से 4-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

क्लब ने एक बयान में कहा है, “यह युवा खिलाड़ी जिसके पास पहले से ही यूरोपियन टूर्नामेंट्स में खेलने का अनुभव है, वह इस क्लब में खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ियों के साथ और बेहतर होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493