बार्सिलोना के मार्क काडरेना लोन पर ईबर पहुंचे

ईबर (स्पेन), 21 जुलाई (आईएएनएस)। बार्सिलोना बी के फॉरवर्ड खिलाड़ी मार्क काडरेना ने कहा है कि वह अपने नए क्लब ईबर एसडी के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलते नजर आएंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, काडरेना ईबर में बार्सिलोना से लोन पर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह ईबर के साथ खेलने का स्वागत करते हैं, क्योंकि यह उन्हें स्पेनिश लीग में खेलने का मौका देगा।

काडरेना के मुताबिक, ईबर के प्रबंधक ने उनसे कहा है कि क्लब को उनके जैसे ही खिलाड़ी की जरूरत है।

फॉरवर्ड खिलाड़ी ने शुक्रवार को कहा, “मैं खाली जगह में खेलना पसंद करता हूं, स्वतंत्र होकर, ताकि बॉक्स तक पहुंच सकूं और गोल कर सकूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493