संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा नहीं करने का दीपराज को मलाल

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता दीपराज राणा का कहना है कि उन्हें इस बात का मलाल है कि ‘साहब, बीवी और गैंगस्टर’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म में होने के बावजूद वह अभिनेता संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा नहीं कर सके।

दीपराज ने अपने बयान में कहा, “फिल्म में मैं बस एक चीज से चूक गया हूं और वह है अपने पसंदीदा अभिनेता संजय दत्त के साथ पर्दा साझा करने से। हम दोनों फिल्म में हैं, लेकिन उनके साथ मेरा कोई दृश्य नहीं है।”

उन्होंेने कहा, “लेकिन, मैं आगामी फिल्म ‘प्रस्थानम’ में उनके साथ शूटिंग करूंगा। उनके साथ मेरी यह चौथी फिल्म होगी। उनके साथ काम करने में मुझे हमेशा मजा आया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493