वेलेंसिया ने गालाटासारे को 2-1 से मात दी

फ्राइबर्ग (स्विट्जरलैंड), 22 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब वेलेंसिया ने नए सीजन की शुरुआत से पहले एक दोस्ताना मुकाबले में तुर्की के क्लब गालाटासारे को 2-1 हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्टेड यूनिवर्सिटी सेंट-लियोनार्ड स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का पहला गोल वेलेंसिया के लिए पुर्तगाल के डिफेंडर रूबेन वेजो ने 36वें मिनट में दागा।

गालाटासारे ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में स्पेनिश क्लब के डिफेंस पर दबाव जरूर बनाया लेकिन वह बराबरी का गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

वेलेंसिया ने दूसरे हाफ की भी दमदार शुरुआत की और 52वें मिनट में टोनी लाटो ने गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

हेनरी ओयनकुरू ने 69वें मिनट में गालाटासारे के लिए मैच का एकमात्र गोल किया।

वेलेंसिया दो साल के अंतराल के बाद 2018-19 सत्र में यूरोपीय चैम्पियंस लीग में भाग लेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493