नील आर्मस्ट्रांग के निजी संग्रह की नीलामी होगी

ह्यूस्टन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। नील आर्मस्ट्रांग का निजी संग्रह इस साल के अंत में और 2019 में श्रृखंलाबद्ध नीलामी में बेची जाएंगी। नील ऑर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर पैर रखने वाले पहले व्यक्ति थे।

नीलामी की वस्तुओं में ऑर्मस्ट्रांग के ऐतिहासिक 20 जुलाई 1969 में चंद्रमा पर उतरने व निजी जीवन से जुड़ी कई यादगार चीजें शामिल हैं।

टेक्सास स्थित नीलामी कंपनी हेरिटेज ऑक्शंस के अनुसार, इसमें 1903 के राइट ब्रदर्स के विमान के पंख व प्रोफेलर शामिल हैं, जिसे अंतरिक्ष यात्री अपने साथ चंद्रमा पर ले गए थे। इसमें मिशन की शुरुआत, उतरने व लौटने के यादगार अपोलो 11 रॉबिन मेडल व रजत पदक व अन्य यादगार चीजें भी शामिल हैं।

हेरिटेज ऑक्शंस नीलामी की प्रक्रिया को संभालेगी।

आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 मिशन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे और 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले दो अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे। आर्मस्ट्रांग का निधन 2012 में हुआ और उनके दो बेटों के पास उनके निधन के बाद उनसे जुड़ा बड़ा संग्रह है। उनके बेटों को इनके संरक्षित करने व शोध करने का ख्याल आया, जिसे लेकर उन्हें नीलामी का विचार आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493