यमाहा फैसिनो मिस दिवा के लिए दिल्ली से 11 सुंदरियां चयनित

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। यमाहा फैसिनो मिस दिवा- मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 के लिए दिल्ली ऑडिशन में 11 सुंदरियों का चयन किया गया। इनमें से शाीर्ष तीन में निहारिका आनंद, एलिशा मेयर और उषारानी शामिल हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “यमाहा फैसिनो मिस दिवा-मिस यूनिवर्स इंडिया 2018 की तलाश 24 जून को शुरू हुई थी और इसका आयोजन 10 शहरों में किया गया। इनमें लखनऊ, कोलकाता, इंदौर, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। यह प्रतियोगिता मुंबई में पूरी होगी। इसके बाद चार शहरों गोवा, दिल्ली, चेन्नई और मुंबई का दौरा होगा।”

बयान के अनुसार, वर्ष 2013 में स्थापित बीसीसीएल की प्रोपर्टी मिस दिवा इस बार अपने छठे वर्ष में है। इस आयोजन की विजेता प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, जबकि पहली रनर-अप मिस सुपरनेशनल आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करती है।

बयान में कहा गया है कि यमाहा फैसिनो मिस दिवा 2018 की विजेता मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और विजेता को 10 लाख रुपये के पुरस्कार मिलने की भी संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493