रोम, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक पॉल मैक्काटर्नी परिवार और दोस्तों के साथ कैप्री में निर्माता डेविड गेफेन के 20 करोड़ डॉलर की कीमत वाले याट पर धूप सेकते और मौज-मस्ती करते नजर आए।
रोम, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक पॉल मैक्काटर्नी परिवार और दोस्तों के साथ कैप्री में निर्माता डेविड गेफेन के 20 करोड़ डॉलर की कीमत वाले याट पर धूप सेकते और मौज-मस्ती करते नजर आए।
उनके साथ उनकी पत्नी नैंसी शेवेल भी थीं।
वेबसाइट, ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके ‘ के मुताबिक, शेवेल लाल रंग के फूलों की कढ़ाई वाली काले रंग की स्विमसूट में नजर आई, जबकि मैक्काटर्नी ने नीले रंग की क्लाउड प्रिंट वाली स्विम शॉर्ट्स और प्लेन सफेद-टीशर्ट पहन रखी थी।
इस जोड़े के साथ याट पर सुपरमॉडल कार्ली क्लॉस, डिजाइनर मीशा नोनू, अरबपति कारोबरी हेनरी क्रैविस व बैरी डिलर, मीडिया सलाहकार माइकल किव्स और व्यावसायी जोशुआ कुशनर भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath