वनप्लस ने देश में ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ाई

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वनप्लस के लिए भारत जहां दूसरा मुख्यालय बन गया है, वहीं, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने सोमवार को नए रिटेल स्टोर्स खोलने की घोषणा की, जो 28 जुलाई को मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता में खुलने जा रहे हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑफलाइन स्टोर्स और सर्विस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर वनप्लस का लक्ष्य देश में ग्राहक अनुभव में बढ़ोतरी करना है।

शेनझेन स्थित मुख्यालय वाली कंपनी ने भारत भर में 10 नए ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ही नया अनुसंधान एवं विकास केंद्र खोलने की योजना बनाई है।

वनप्लस इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा, “ऑफलाइन पर हम ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि भारतीय बाजार के बड़े हिस्से तक पहुंच सकें, जहां लोग टच-एंड-फील स्टोर्स को ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि हम डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड बने रहेंगे।”

वनप्लस ने अपना पहला ऑफलाइन स्टोर पिछले साल बेंगलुरू में खोला था, जिसे ‘वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर’ नाम दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493