बकवास प्रदर्शन कर रहे थे ओजिल : बायर्न म्यूनिख अध्यक्ष

म्यूनिख (जर्मनी), 23 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख के अध्यक्ष यूली होएनेस ने आक्रामक मिडफील्डर मेसुट ओजिल के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने के बाद उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ओजिल कई वर्षो से जर्मनी के लिए खराब प्रदर्शन कर रहे थे।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रपति रीसेप तायिप एर्दोगन के साथ खींची गई फोटो पर हुए विवाद के कारण 29 वर्षीय ओजिल ने ट्विटर के जरिए रविवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की।

यूली होएनेस ने कहा, “मैं खुश हूं कि एक बुरा सपना समाप्त हुआ। ओजिल कई वर्षो से टीम के लिए बेकार प्रदर्शन कर रहे थे।”

होएनेस ने कहा, “ओजिल ने आखिरी बार 2014 विश्व कप से पहले एक सफल टैकल किया था और अब वह एक फोटो के पीछे अपने बुरे प्रदर्शन को छिपा रहे हैं। जब भी वह बॉक्स में एक बेहतरीन पास देते हैं तो उनके 3.5 करोड़ प्रशंसक जो वास्तविक दुनिया में मौजूद नहीं हैं, यह सुनिश्चित करते हैं कि वह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।”

ओजिल ने ब्राजील में हुए 2014 फीफा विश्व कप में जर्मनी के साथ खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493