विजया बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 44 फीसदी गिरा

बेंगलुरू, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वित्तवर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में सरकारी बैंक विजया बैंक के मुनाफे में 44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो 144 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 255 करोड़ रुपये रही।

क्रमिक आधार पर भी, कंपनी के मुनाफे में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि इसकी पिछली तिमाही में 207 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में नियामकीय फाइलिंग में कहा, “समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की आय में 11 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है, जो 3,936 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,550 करोड़ रुपये थी। वहीं, क्रमिक आधार पर बैंक की आय में समीक्षाधीन तिमाही में 5.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि इसकी पिछली तिमाही में 3,728 करोड़ रुपये थी।”

बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके परिचालन मुनाफे में वार्षिक आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 852 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 753 करोड़ रुपये थी, जबकि क्रमिक आधार पर यह 0.9 फीसदी की वृद्धि के साथ सपाट रही। इसकी पिछली तिमाही में बैक की परिचालन आय 844 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493