मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडियन महमूद अली की 14वीं जयंती पर दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र ने उन्हें याद करते हुए ‘वारिस’ अभिनेता के साथ बिताए यादगार लम्हों को याद किया।
सोशल मीडिया पर सक्रिय धर्मेद्र ने मंगलवार को ट्वीट कर महमूद के साथ खुद की कुछ तस्वीरें साझा की।
उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “आपके साथ गुजारे क्या दिन थे। महमूद, बहुत याद आते हो।”
वर्ष 1965 में ‘पूर्णिमा’ से लेकर वर्ष 1994 में ‘जुआरी’ तक धर्मेद्र और महमूद ने कई फिल्मों में साथ काम किया।
‘शोले’ अभिनेता ने फिल्म ‘चंदा का पालना’ से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “इस पल में, बहुत सारी यादें हैं, महमूद आप याद आते हैं।”
महमूद का 23 जुलाई, 2004 को निधन हो गया था।
dharmpath.com dharmpath