पेरिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के मेलकॉम अब बोर्डीएक्स क्लब को छोड़कर सेरी-ए क्लब रोमा में शामिल होंगे। दोनों क्लबों ने मेलकॉम को लेकर एक करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेलकॉम ने पिछले सीजन में बोर्डीएक्स क्लब के लिए 35 मैचों में 12 गोल किए थे। वह इससे पहले आर्सेनल और टोटेनहम क्लब के लिए भी खेल चुके हैं।
मेलकॉम इस सीजन में रोमा के लिए 12वें खिलाड़ी होंगे। रोमा की टीम सेरी-ए में तीसरे नंबर पर रही थी और यूएईएएफ चैम्पियंस लीग में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
रोमा इससे पहले एटलांटा के र्बेयान क्रिस्टांटे, पेरिस सेंट जर्मेन के जेवियर पेस्टोर और एजेक्स के जस्टिन क्लुइवर्ट को अपनी टीम में शामिल कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath