रणवीर बराड़ को खाना पकाने का वैज्ञानिक पक्ष पसंद

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध शेफ रणवीर बराड़ का कहना है कि खाना पकाना सिर्फ भोजन बनाना नहीं है, बल्कि व्यंजन के पीछे की कला और शिल्प भी है।

बराड़ ने आईएएनएस से कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि भोजन सिर्फ उसे बनाने के बारे में नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे विज्ञान के बारे में, कला और शिल्प के बारे में भी है। मैंने हमेशा ही इसमें और खाने के पीछे के विज्ञान और रोमांस में विश्वास किया है।”

भोजन संग्रह सीक्रेट्स बिहाइंड फूड का समर्थन कर रहे बराड़ ने कहा, “ये शो उत्पाद, भोजन या व्यंजन को चुनकर उस पर बात करते हैं। यह रुचि के अनुसार चुना जाता है।”

‘सीक्रेट्स बिहाइंड फूड’ तीन शो ‘सुपर मार्केट सीक्रेट्स’, ‘फूड फैक्ट्री सुपरसाइज्ड’ और ‘द फूड डिटेक्टिव्स’ का संग्रह है। इनका प्रसारण सोनी बीबीसी अर्थ पर होता है।

उन्होंने बताया कि शेफ बनने का ख्वाब उन्होंने लखनऊ में देखा, जब वे अपने दादा जी के साथ एक गुरुद्वारा में जाते थे। ताज समूह, रेडीसन और द क्लैरिजिस के साथ काम करने के बाद उन्होंने बोस्टन, दिल्ली, गोवा और मुंबई में अपने रेस्तरां खोल लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493