डेमी लोवेटो ‘ड्रग ओवरडोज’ के बाद अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 25 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवेटो को संदिग्ध ड्रग ओवरडोज’ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वेबसाइट ‘एमजेड’ ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि डेमी ने हेरोइन का ओवरडोज ले लिया लेकिन लोवेटो के नजदीकी सूत्र ने इसका खंडन किया।

लोवेटो (25) ने सोमवार रात को वेस्ट हॉलीवुड में अपने दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाया था और पार्टी की तस्वीरें बी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह दोस्तों संग खुश नजर आ रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, लोवेटो को मंगलवार को उनके घर से एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

पराचिकिस्त्सक जब लोवेटो के घर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में थी। एक सूत्र ने टीएमजेड को बताया कि लोवेटो का नारकान में इलाज चल रहा है।

लोवाटो के प्रतिनिधि ने टीएमजेड को बताया, “डेमी बेहोशी की हालत से बाहर आ गई हैं और अपने परिवार के साथ हैं और लोगों के प्यार और समर्थन के लिए सभी की आभारी हैं। इस घटना के बारे में कुछ बातें गलत रिपोर्ट की गई हैं और वे सभी से उनकी निजता को बनाए रखने की गुजारिश करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493