अनुपम खेर ‘न्यू एम्सटर्डम’ में न्यूरोसर्जन की भूमिका निभाएंगे

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर वेब सीरीज ‘न्यू एम्सटर्डम’ में न्यूरोसर्जन की भूमिका में नजर आएंगे।

अनुपम इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां से उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा,”न्यूयॉर्क में शूटिंग शुरू हो गई है। जिस सीरीज पर काम कर रहा हूं, उसका नाम ‘न्यू एम्सटर्डम’ है। यह मेडिकल ड्रामा है, जिसका 25 सितंबर को रात 10 बजे एनबीसी पर प्रीमियर होगा। मैं इसमें अजय कपूर की भूमिका में हूं, जो न्यूरोसर्जन हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493