पाकिस्तान चुनाव : मतदान केंद्र के पास आत्मघाती विस्फोट में 30 की मौत (लीड-3)

इस्लामाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में नई सरकार के चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच बुधवार को बलूचिस्तान में एक मतदान केंद्र के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में 30 लोग मारे गए।

जियो न्यूज के मुताबिक, इस हमले ने पूर्वी बाईपास पर मतदान केंद्र के पास उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा के काफिले को निशाना बनाया गया। हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षित बच गए। हालांकि, एसएचओ भोसा मंडी घायल हो गए।

सिविल अस्पताल क्वेटा के अधिकारियों ने मौतों की संख्या की पुष्टि की है।

जैसा कि लोग तमीर-ए-नौ मॉडल स्कूल में वोट डालने जा रहे थे, इलाके में काफी भीड़ थी। विस्फोट के बाद मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493