संयुक्त राष्ट्र, 26 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को पाकिस्तान के क्वेटा में मतदान केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की।
इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई थी।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारजनों और पाकिस्तान सरकार एवं वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
बयान के मुताबिक, इस संकट की घड़ी में संयुक्त राष्ट्र मजबूती के साथ पाकिस्तान के साथ खड़ा है।
dharmpath.com dharmpath