अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में एनडीएस के 4 अधिकारियों की मौत

काबुल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के चार खुफिया अधिकारी गुरुवार तड़के आत्मघाती हमले में मारे गए।

‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक, तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

काबुल पुलिस प्रमुख हाश्मत स्तानेकजइ के प्रवक्ता ने कहा कि बाग-ए-दाउद क्षेत्र में तड़के करीब पांच बजे हुए हमले में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के चार सदस्यों की मौत हो गई।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493