राजेश तैलंग ‘मिर्जापुर’ में वकील का किरदार निभाएंगे

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राजेश तैलंग वेब श्रंखला ‘मिर्जापुर’ में आपराधिक मामलों के वकील के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म ‘हसीना पार्कर’ में भी वकील का किरदार निभाया था।

राजेश ने एक बयान में कहा, “मैं रमाकांत पांडे का किरदार निभा रहा हूं। वह एक क्रिमिनल लॉयर है। रमाकांत वह मामले अपने हाथ में लेता है जिसे किसी की लेने की हिम्मत नहीं होती है, इससे वह मुश्किल में भी पड़ जाता है। लेकिन, वह सच्चाई के लिए लड़ने से नहीं डरता है। इस तरह से वह इस श्रंखला का सबसे सकारात्मक किरदार है।”

वह अली फजल और विक्रांत मेस्सी के पिता के रूप में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493