जैकलिन फर्नाडिस और मोजोस्टार ने जस्ट एफ पेश किया

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अदाकारा जैकलिन फर्नांडिस ने मोजोस्टार के साथ मिलकर 17 जुलाई को जस्ट एफ कलेक्शन पेश किया। यह अमेजन फैशन पर उपलब्ध है।

जस्ट एफ कलेक्शन में आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए नए ट्रेंडी और स्टाइलिश एक्टिववियर पहनावे शामिल हैं और यह जैकलिन द्वारा चुने गए 100 से अधिक स्टाइल की पेशकश अमेजन फैशन पर करता है।

इन स्टाइल्स में स्पोर्ट्स ब्रा, टॉप्स, शॉर्ट्स और स्कर्ट, टाइट्स एवं ट्रैक्स, डेज्सेज, स्वीटर्ट्स और जैकेट शामिल हैं। ब्रांड का मकसद गुणवत्ता के साथ कोई समझौता किए बगैर महिलाओं के लिए आधुनिक एक्टिववियर तक पहुंच उपलब्ध कराना है और इसके सभी उत्पादों की कीमत 1299 रुपये से 3499 रुपये के दायरे में है।

जस्ट एफ महिला-केंद्रित एक्टिव वियर ब्रांड है, जिसे आधुनिक भारतीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

जस्ट एफ की सह-निर्माता और सह-मालिक जैकलिन फर्नाडिस ने इस उत्पाद लॉन्च पर कहा, “मैं जस्ट एफ को अमेजन फैशन के जरिए पूरे देश में महिलाओं के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इन उत्पादों की पेशकश के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता क्योंकि मौजूदा समय में हर कोई प्राइम डे के दूसरे एडीशन की संभावना तलाश रहा है।”

अमेजन फैशन के साथ विशेष भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जैकलिन ने कहा, “महिला पेशेवर, खासकर शहरी इलाकों की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को बेहद आरामदायक महसूस कर रही हैं। ई-कॉमर्स इस ब्रांड के लिए मुख्य तौर पर लॉन्च का माध्यम है। इसे देखते हुए अमेजन फैशन के साथ भागीदारी जस्ट एफ उत्पादों को अधिक सुलभ और उपलब्ध बनाएगी।”

मोजोस्टार के प्रबंध निदेशक एवं संस्थापक भागीदार जिग्गी जॉर्ज ने कहा, “भारत में एक्टिववियर अभी भी उत्पाद पेशकश और कम्युनिकेशन दोनों के जरिये, मुख्य रूप से पुरुष उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।”

अमेजन फैशन के प्रमुख अरुण सिरदेशमुख ने इस लॉन्च पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “पिछले साल प्राइम डे के दौरान हमारे कुछ खास फैशन ब्रांडों के लिए शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए हम इस साल अधिक आकर्षक लाइन-अप पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493