मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल की ‘हेलीकॉप्टर एला’ 7 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले यह 14 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।
प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रिद्दी सेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। वे काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे।
मितेश शाह द्वारा लिखित, ‘एला’ में काजोल सिंगल मदर की भूमिका में दिखेंगी।
काजोल ने ट्वीट कर कहा, “आपको बेवकूफ बनाया। सात सितंबर को आ रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath