सर्जरी के बाद पूर्व कोच फग्र्यूसन ने अस्पताल स्टाफ को धन्यवाद दिया

मैनचेस्टर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व एलेक्स फग्र्यूसन ने सर्जरी के बाद अस्पताल के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया है।

76 साल के फग्र्यूसन की मई में ब्रेन हैमरेज के बाद आपातकालीन सर्जरी हुई थी। वह अपने घर में अचानक गिर पड़े थे। सॉलफोर्ड स्थित अस्पताल में उनका आपरेशन हुआ था।

फग्र्यूसन ने सर्जरी के बाद पहली बार लोगों से बातचीत की। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो में कहा, “हेलो, सबसे पहले मैक्सेसफील्ड, सॉलफोर्ड रॉयल एंड एलेक्जैंड्रा हास्पिटल के कर्मचारियों का धन्यवाद। मेरा विश्वास कीजिए, आप लोगों के सहयोग के बिना मैं यहां नहीं होता। इसलिए मेरे और मेरे परिवार की तरफ से आप सभी का शुक्रिया।”

फग्र्यूसन 1986 से 2013 तक मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच रहे थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने दो बार चैम्पियंस लीग, 13 बार प्रीमियर लीग और पांच बार एफए कप का खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493