ब्रेमेन (जर्मनी), 27 जुलाई (आईएएनएस)। नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी डेवी क्लासेन एवर्टन क्लब से निकलकर वेर्डर ब्रेमेन क्लब में शामिल हो गए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय खिलाड़ी क्लासेन के करार से संबंधित राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
क्लासेन को जर्मनी जाने की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में वह ब्लैकबर्न में एवर्टन के दोस्ताना मैच के लिए टीम में शामिल नहीं हुए।
ऐसा कहा जा रहा है कि एजेक्स के पूर्व कप्तान के साथ करार के लिए ब्रेमेन क्लब ने 1.2 करोड़ पाउंड की राशि का भुगतान किया है। वह 2017 में 2.36 करोड़ पाउंड में एवर्टन क्लब में शामिल हुए थे।
एवर्टन के लिए उन्होंने कुल 16 मैच खेले। मुख्य कोच मार्को सिल्वा ने कहा था कि उनका क्लब में कोई भविष्य नहीं है।
क्लासेन ने कहा, “मेरे लिए यह जानना जरूरी है कि फुटबाल में मेरा सफर कहां जा रहा है और इस क्लब की महत्वकांक्षाओं ने मुझे इस करार के लिए राजी किया।”
dharmpath.com dharmpath