इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद : बेंजेमा

मैड्रिड, 27 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने कहा कि वह इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे और इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

नए सीजन की शुरुआत से पहले रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली के क्लब जुवेंतस में शामिल हो गए जिसके कारण इस सीजन में बेंजेमा पर अच्छा प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव होगा।

स्पेनिश वेबसाइट मार्का ने बेंजेमा के हवाले से बताया, “मैं पिछले सीजन के मुकाबले आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करुं गा। मैं क्लब के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास जारी रखूंगा।”

बेंजेमा ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी सफलता मिलेगी, मैं ट्रॉफी जीतने के लिए इस क्लब में शामिल हुआ था और इसे हासिल करने में कामयाब रहा। मैं जानता हूं कि अगला सीजन मुश्किल होगा लेकिन यह मायने नहीं रखता क्योंकि यह दुनिया का सबसे बेहतरीन क्लब है और मैं यहां बहुत खुश हूं।”

रियल मैड्रिड की टीम अगले बुधवार को एक दोस्ताना मुकाबले में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493