कनाडियाई गायक माइकल बूब्ले के घर बेटी का जन्म

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडियाई गायक, गीतकार व अभिनेता माइकल बूब्ले की पत्नी लुइसियाना ने बेटी को जन्म दिया है।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल लुइसियाना ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी को हाथों में लिए एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं बता नहीं सकती कि हमारा जीवन प्यार से भर गया है। इसके बारे में मुझे सोचने के लिए घंटे कम पड़ जाते हैं। मैं ईश्वर का हमारी जिंदगी में यह खुशी व जीवन का उपहार देने के लिए धन्यवाद करती हूं। उसकी आंखों में देखकर ऐसा लगता है कि मैं स्वर्ग देख लिया।”

इस जोड़ी के दो बेटे एलियास और नोआह हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493