लॉस एंजेलिस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एलेन बस्र्टीन और अभिनेता जेम्स कान हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म ‘वेलकम टू पाइन ग्रोव’ में नजर आएंगे।
वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, माइकल लेम्बेक निर्देशित फिल्म की कहानी हैरिसन पॉवेल पर आधारित है।
‘वेलकम टू पाइन ग्रोव’ में हेलेन विल्सन (बस्र्टीन) एक आत्मनिर्भर विधवा महिला के किरदार में हैं जो पाइन ग्रोव सीनियर कम्युनिटी में रहने आती हैं, वहीं उनकी मुलाकात डैन सिम्पसन (कान ) से होती है।
बस्र्टीन फिल्म ‘एलिस डजन्ट लिव हियर एनीमोर’ में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीत चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath