टेनिस : स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे बॉटिस्टा

गस्टाड (स्विट्जरलैंड), 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुत ने यहां जापान के टारो डेनियल को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात देकर स्विस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटीपी रैंकिंग में 17वें पायदान पर मौजूद बॉटिस्टा ने शुक्रवार को एक घंटे और 28 मिनट में 88वें स्थान पर मौजूदा अपने विरोधी को मात दी।

सेमीफाइनल में बॉटिस्टा का मुकाबला सर्बिया के लास्लो जेयर से होगा जिन्होंने क्रोएशिया के किटोर गलोविक को 6-7(5-7), 6-3, 7-6 (7-5) से शिकस्त दी।

एक अन्य सेमीफाइनल में इस्टोनिया के जुर्गन जोप्प का सामना इटली के मैटेयो बेर्टिनी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493