लारुं स (फ्रांस), 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्लोवेनिया के साइकिल चालक प्रीमोज रोजलिक ने दुनिया की सबसे मशहूर साइकिल प्रतियोगिता-टूर दे फ्रांस के 19वें चरण पर कब्जा जमा लिया है।
वहीं वेल्स के गेरेंट थॉमस ने येलो जर्सी अपने पास रखी है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोजलिक ने शुक्रवार को अपने विपक्षियों को हमेशा बैकफुट पर रखा।
पूर्व स्काई जम्पर ने 200.5 किलोमीटर की रेस को पांच घंटे 28 मिनट 17 सेकेंड में पूरा किया।
थॉमस दूसरे स्थान पर रहे। वह रोजलिक से 18 सेकेंड पीछे रहे। तीसरा स्थान फ्रांस के रोमैन बारडेट को मिला।
कुल अंकों की बात की जाए तो थॉमस पहले स्थान पर हैं और दूसरे स्थान पर टॉम डमाउलिन हैं। तीसरे पर रोजलिक हैं।
dharmpath.com dharmpath