मेक्सिको सिटी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में हुए फीफा विश्व कप में मेक्सिको को अंतिम-16 तक पहुंचाने वाले कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 56 साल के ओसोरियो को मेक्सिकन फुटबाल महासंघ (एफएमएफ) की तरफ से एक नया करार पेश किया गया था, लेकिन उन्होंने इस करार के अटकलों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
एफएमएफ ने ओसोरियो के हवाले से एक विज्ञप्ति में कहा, “मैं इस संदेश का उपयोग मेक्सिको संघ के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और खासकर उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देने के लिए करना चाहता हूं जिनके साथ मुझे काम करने का सम्मान मिला।”
उन्होंने कहा, ” मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में मैंने अपने काम को वचनबद्धता, जुनून और गर्व के साथ किया।”
ओसोरियो ने अक्टूबर 2015 में टीम का कार्यभाल संभाला था और तब से अब तक टीम ने उनके मार्गदर्शन 33 मैच जीते, 10 हारे और नौ ड्रॉ रहे।
मेक्सिको ने विश्व कप में पहले दो मैच जीते थे। पहले मैच में उसने जर्मनी को 1-0 से और दूसरे मैच में स्वीडन को 3-0 से हराया था। लेकिन तीसरे मैच में उसे ब्राजील से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath