नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की शीर्ष स्तरीय लीग के अपने पहले सीजन (2017-18) में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 10वें पायदान पर रहने वाला गिरोना एफसी नए सीजन की शुरुआत स्पेनिश लीग में बने रहने के इरादे से करेगा।
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की शीर्ष स्तरीय लीग के अपने पहले सीजन (2017-18) में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए 10वें पायदान पर रहने वाला गिरोना एफसी नए सीजन की शुरुआत स्पेनिश लीग में बने रहने के इरादे से करेगा।
गिरोना के 88 साल पुराने इतिहास में दो सीजन यादगार रहे हैं। 2016-17 में वह पहली बार सेकेंड डिविजन से प्रमोट हुए थे और पिछले सीजन में क्लब ने अंकतालिका में 10वां स्थान हासिल किया था।
टीम के अनुभवी डिफेंडर बर्नाडो ईस्पिनोसा के अनुसार उनकी टीम इस सफलता से अधिक उत्साहित नहीं हैं क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग में खेल रहे हैं।
बर्नाडो ईस्पिनोसा ने आईएएनएस से कहा, “पिछलो सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हमशे अपेक्षाएं बहुत बढ़ गई है और आगामी सीजन में चुनौती और कड़ी होगी। गिरोना एक छोटा और युवा क्लब है और लीग में लगातर आगे बढ़ रहा है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी हमारा लक्ष्य लीग में बने रहना है और यह बदलने वाला नहीं है।”
गिरोना की टीम फिलहाल काच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2018-19 सीजन के तैयारी कर रही है।
ईस्पिनोसा ने कहा, “कोच्चि का टूर्नामेंट हमारे तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आमतौर पर हम सीजन शुरू होने से पहले इतनी लंबी ट्रिप पर नहीं जाते लेकिन इससे हमें अपनी सुविधाओं से बाहर निकलकर खेलने, नई संस्किृति को जानने और नई जगहों पर जाकर नए लोगों से मिलने का मौका मिला है जो खेल के प्रति अपनी जुनून दर्शा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य दो अच्छी टीमों के खिलाफ दो अच्छे मैच खेलना है। हमें दुनिया के इस हिस्से से फुटबाल के बारे में ज्यादा कुछ सुनने को नहीं मिलता लेकिन लोगों में खेल को लेकर बहुत जुनून है। हम यहां आनंद लेने और नए सीजन के लिए तैयार होने आए हैं।”
टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में गिरोना की टीम रविवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब केरला ब्लास्टर्स से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath