टेनिस : जर्मन टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में मायेर

हैम्बर्ग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के पुरुष खिलाड़ी लियोनाडरे मायेर ने यहां जारी जर्मन टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

मायेर ने शनिवार को स्लोवाकिया के जोजेफ कोवाइलक को सेमीफाइनल में मात देकर अंतिम-4 तक का सफर तय किया।

मायेर ने यह मैच 6-7, 6-4, 7-6 से जीता। यह मैच दो घंटे 49 मिनट तक चला।

मायेर ने इस मैच में कुल आठ ऐस लगाए जबकि जोजेफ ने छह। मायेर ने चार गैरबाजिव गलतियां की। वहीं जोजेफ ने तीन गैरबाजिव गलतियां कीं।

फाइनल में उनका सामना आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को मात देने वाले चिली के निकोलस जैरी और जॉर्जिया के निकोलज बासिलाश्वली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493