पूर्व डिफेंडर चौधरी को मोहन बागान रत्न अवार्ड

कोलकाता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के सबसे पुराने फुटबाल क्लबों में से एक मोहन बागान के पूर्व डिफेंडर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रदीप चौधरी को क्लब अपने सर्वोच्च सम्मान-‘मोहन बागान रत्न’ से सम्मानित करेगा।

क्लब ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

चौधरी को क्लब के स्थापना दिवस पर यह सम्मान दिया जाएगा। वहीं गोलकीपर शिल्टन पॉल को साल 2017-18 के क्लब के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया जाएगा।

बंगाल की टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सुदीप चटर्जी को क्लब के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी का अवार्ड मिलेगा। वहीं सौरव दास को 2017-18 के सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड मिलेगा।

भारत की मेजबानी में खेले गए फीफा अंडर-17 विश्व कप और आई-लीग 2017-18 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रहीम अली को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

चौधरी इस अवार्ड का हासिल करने वाले 18वें खिलाड़ी होंगे। इन अवार्ड की शुरुआत 2001 में हुई थी। दिवगांत साइलेन मान्ना को पहली बार यह पुरस्कार मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493