गूच ने इंग्लैंड को कोहली से चेताया

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली के खतरे से आगाह किया है।

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले मेहमान टीम के कप्तान विराट कोहली के खतरे से आगाह किया है।

दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एक अगस्त से बर्मिघम में शुरू होगा।

गूच ने बीसीसीआई टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “विराट कोहली मौजूदा समय में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मेरा मानना है कि वह इस दौरे पर इंग्लैंड में अपने रिकार्ड को सुधारने के भूखे हैं और इसलिए वह मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।”

पूर्व कप्तान ने कहा, “हर बल्लेबाज चाहता है कि वह उस तरह के खिलाड़ी के रूप में जाना जाए जो पूरे विश्व में अच्छा खेलता है।”

कोहली और उनके कड़े प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जोए रूट के बारे में पूछे जाने पर गूच ने कहा कि दोनों खिलाड़ी विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये दोनों खेल के हर प्रारुप में विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। आज के दौर में हर क्रिकेटर हालात के साथ तालमेल बिठा लेता है। दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही मैच विजेता खिलाड़ी हैं। मुझे कोहली और रूट की बल्लेबाजी देखना पसंद हैं क्योंकि दोनों मैदान के चारों ओर खेलते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493