लॉस एंजेलिस, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2014 में टीवी फिल्म ‘द नॉर्मल हर्ट’ के बाद छोटे पर्दे पर ‘होमकमिंग’ से वापसी कर रहीं अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का कहना है कि जबतक वह दर्शकों के घर तक जाकर उनका मनोरंजन करने में सक्षम हैं, माध्यम उनके लिए कोई बाधा नहीं है।
‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, रॉबर्ट्स ने कहा कि जब उनके पास ‘होमकमिंग’ का प्रस्ताव आया, वह विशेष रूप से टीवी पर वापसी के बारे में नहीं सोच रही थीं।
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने इसे वास्तव में छोटे पर्दे, बड़े पर्दे के लिए नहीं सोचा था।”
गंभीर होते हुए उन्होंने कहा, “मेरे लिए ‘मोर टाइम टू शूट एंड मोर टाइम टू अनरैवल पीपुल’ के दौरान एक अच्छा अवसर प्रतीत हो रहा था।”
उनके अनुसार, आज माध्यमों में ज्यादा अंतर नहीं है।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए कोई चीज दर्शकों के घरों तक ले जाना अच्छा है। हम आपके घरों में मनोरंजन ला रहे हैं।”
‘होमकमिंग’ अमेजन का नया रोमांचक शो है। यह मिकाह ब्लूमबर्ग और एली होरोविज के इसी नाम के पोडकास्ट पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath