ईरान के विश्वविद्यालयों में आईएईए की जांच के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

तेहरान, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के विश्वविद्यालयों में संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी की जांच के विरोध में रविवार को छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए भविष्य में इस तरह की जांच पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने पिछले सप्ताह ईरान के दो विश्वविद्यालयों में जांच कार्यक्रम शुरू हुए थे, जिसका राजनीतिक दलों ने पुरजोर विरोध किया था।

शाहिद बेहेस्ती विश्वविद्यालय के छात्रों ने ईरान के उन परमाणु वैज्ञानिकों की तस्वीरें लेकर विरोध किया, जिनकी पिछले एक दशक में हत्या कर दी गई।

इसी तरह की रैली का आयोजन तेहरान के शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलोजी में भी किया गया, जहां छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493