बेटा चाहती हैं क्लोई कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 30 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती व मॉडल क्लोई कर्दशियां का कहना है कि वह एक बेटे के लिए बेताब हैं। हालांकि वह बेटी ट्र को पाकर खुशकिस्मत महसूस करती हैं।

क्लोई ने इस महीने की शुरुआत में बेटी को जन्म दिया था।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘कीपिंग अप विद कर्दशियंस’ स्टार ने अपनी बहन कर्टनी कर्दशिया के बड़े बेटे मेसन के साथ अपने लगाव के बारे में लिखा।

क्लोई (34) ने ट्वीट कर कहा, “मैं एक बेटे के लिए बेताब हूं क्योंकि मैं और मेसन एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। मुझे हम दोनों के रिश्ते से लगाव है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त थी कि बेटे को जन्म दूंगी, लेकिन ईश्वर ने मुझे मेरी अनमोल बेटी ट्र दिया और अब मैं नहीं जानती कि बेटे के साथ क्या करना है।”

उन्होंने कहा कि बेटी ट्र ने उन्हें पहले से कहीं ज्यादा विनम्र बना दिया है। ईश्वर वही देते हैं जिसकी आपको जरूरत होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493