‘बल्ले बल्ले’ किंगडम ऑफ ड्रीम्स में प्रदर्शित होगा

गुरुग्राम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। शादियों पर आधारित म्यूजिकल थियेटर शो ‘बल्ले बल्ले’ मुंबई में अपार सफलता के बाद 11 अगस्त से यहां के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में दिखाया जाएगा।

प्रेम और अरेंज मैरिज को लेकर बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित यह शानदार थियेटर शो है। दो घंटे के इस शो में देशभर के कलाकार, अभिनय और गाना पेश करते हैं। शो की कमाल की प्रस्तुति, पोशाकें और दृश्य व नृत्य-निर्देशन दर्शकों को आकर्षित करता है।

शो के निर्देशक विराफ सरकारी और निर्माताओं में आंद्रे तिमिन्स, सब्बास जोसेफ शामिल हैं।

विजक्रॉफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक व निदेशक सरकारी ने आईएएनएस से कहा, “बल्ले बल्ले मुंबई में 10 नवंबर 2017 को लॉन्च हुआ था। इसने सफलतापूर्वक 100 से अधिक शो पूरे कर लिए हैं। अब इसका गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में मंचन होगा, जिसका फैसला एक रणनीति के तहत लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493