‘सिक्स अंडरग्राउंड’ में रेयान रेनाॉल्ड्स संग दिखेंगे लियोर रेज

लॉस एंजेलिस, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इजराइली टीवी के पॉलिटिकल थ्रिलर शो ‘फौडा’ के सहनिर्माता और अभिनेता लियोर रेज आगामी फिल्म ‘सिक्स अंडरग्राउंड’ में रेयान रेनॉल्ड्स के साथ दिखाई देंगे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक्शन फिल्म माइकल बे द्वारा निर्देशित है।

इसकी शूटिंग अगस्त में इटली और संयुक्त अरब अमीरात जैसे स्थानों में शुरू होगी।

रेज के किरदार को अभी गुप्त रखा गया है।

फिल्म में डेव फ्रेंको, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, एड्रिया अरजोना और कोरी हॉकिन्स जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493