अफगानिस्तान : आतंकवादियों ने शरणार्थी विभाग पर हमला किया

काबुल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में मंगलवार को शरणार्थी एवं प्रवासी विभाग विस्फोट से दहल गया।

समाचार एजेंसी एफे ने एक प्रांतीय सरकारी प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार यह धमाका शरणार्थी एवं प्रवासी प्रांतीय निदेशालय में हुआ है। इसके बाद जलालाबाद शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट तीन में गोलीबारी हुई।

यह एक आतंकवादी हमला था। सुरक्षाकर्मियों ने शरणार्थी विभाग के निदेशक तथा अन्य कर्मियों को बाहर निकाला।

प्रवक्ता ने कहा कि किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।

यह धमाका शरणार्थी निदेशालय में संस्थान के अधिकारियों तथा सहयोगियों तथा दानदाताओं की बैठक के दौरान हुआ।

किसी संगठन ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

एक जुलाई को राष्ट्रपति अशरफ गनी के शहर आगमन के दौरान एक आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें ज्यादातर अल्पसंख्यक हिंदू और सिख थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493