शेयर इंडिया सिक्योरिटीज की मर्चेंट बैंकिंग डिवीजन शुरू

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज के तहत अपने मर्चेंट बैंकिंग परिचालन की शुरुआत की, जो शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड की 100 प्रतिशत सब्सिडियरी है।

कंपनी को हाल ही में सेबी से मर्चेंट बैंकिंग का लाइसेंस मिला है, जिसमें कंपनी ने शुद्ध रूप से एसएमई सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित किया है और स्थानीय कंपनियों को जो बीएसई और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होना चाहते हैं को आईपीओ के माध्यम से पूंजी जुटाने के समाधान प्रदान करना है।

शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज व मर्चेंट बैंकिंग के प्रमुख अभिनव गुप्ता ने कहा, शेयर इंडिया 2019 के इस वित्तीय वर्ष में 200 से अधिक एसएमई कंपनियों को सूचीबद्ध होने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 2020 में सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों की संख्या में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी का मुख्य फोकस उत्तर और पश्चिमी भारत है और वित्त वर्ष 2019 के अंत तक कंपनी की एसएमई सेगमेंट में हिस्सेदारी 7 प्रतिशत से 8 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा, शेयर इंडिया को अक्टूबर 2017 में बीएसई एसएमई में इस उदेश्य के साथ सूचीबद्ध किया गया था कि हम एक ऐसी कंपनी बनाना चाहते हैं, जो ग्राहक की सभी वित्तीय जरूरतों के समाधान प्रदान करे और ग्राहक आधार व्यापक कर सके। हमें खुशी है कि आज शेयर इंडिया मर्चेंट बैंकिंग, म्यूचुअल फंड, ब्रोकिंग, एनबीएफसी संचालन और कमोडिटी मार्केट ट्रेडिंग में विस्तार के साथ एक पूर्ण वित्तीय सेवा समूह बनकर उभरी हैं।

शेयर इंडिया सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक अग्रणी ज्ञान और प्रौद्योगिकी संचालित वित्तीय सेवा समूह, पिछले 24 सालों से इक्विटी ब्रोकिंग, निवेश और स्टॉकमार्केट ट्रेडिंग गतिविधियों के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी 5 अक्टूबर, 2017 को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली 200वीं एसएमई कंपनी बनी ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493