एशिया में बढ़ता अमेरिकी निवेश हमारे लिए खतरा नहीं : चीन

बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार को कहा कि उसे एशियाई अर्थव्यवस्था में अवसंरचना और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अमेरिकी निवेश से खतरा नहीं है।

अमेरिकी विदेश सचिव माइक पोम्पिओ ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका, एशिया में ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अवसंरचना के क्षेत्रों में 11.3 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। यह संभवत: क्षेत्र में चीनी प्रभाव से मुकाबला करने के लिए किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने चीन के विदेश मामलों के प्रवक्ता जेंग शुआंग के हवाले से बताया, “यह अच्छी बात है कि अमेरिका और अन्य देश इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को विकसित करने के लिए निवेश करेंगे।”

पोम्पिओ ने कहा, “हमारा इरादा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभुत्व स्थापित करने का नहीं है और न ही किसी अन्य देश को हम ऐसा करने देंगे।” उन्होंने यह बात चीन का नाम लिए बिना उसे चेतावनी देते हुए कही, क्योंकि चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है तथा वियतनाम और फिलीपीन जैसे देश भी इस क्षेत्र के कई द्वीपों पर अपना दावा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493