आरआईएल ने बाजार पूंजीकरण में टीसीएस को पीछे छोड़ा

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मंगलवार को देश में बाजार पूंजीकरण के मामले में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पीछे छोड़ दिया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर अपरान्ह 1.08 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) 7.47 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज का मार्केट-कैप 7.39 लाख करोड़ रुपये था।

विश्लेषकों का कहना है कि आरआईएल के मार्केट कैप में तेजी का मुख्य कारण कंपनी की जून तिमाही के नतीजों में बढ़िया परिणाम का रहना है।

कंपनी ने शुक्रवार को अपने वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा था कि उसके मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 4.47 फीसदी की वृद्धि हुई है, जोकि 9,459 करोड़ रुपये रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493